शनिवार, 31 दिसंबर 2016

माई आश्रम


माई आश्रम

एक रहस्यमयी पेशकश
भारत की एक विरासत - माई आश्रम, इस्माईलपुर, बिजनौर


    (लेखकः डा0 नेतराम सिंह)

ग्राम इस्माईलपुर और चहला के मध्य एक विरासत के विषय में यह लेखनी उस बात को उद्घोषित करती है जो आज से लगभग पाँच हजार साल पहले (महाभारत काल) की बात है और वह यह कि जब पांडव जुए में हार गये थे और पाँचों पांडव व द्रौपदी चाचा विदुर भगत से मिलने आये थे। ज्ञातव्य हो कि विदुर भगत जी की कुटिया भी यहाँ से लगभग 35 कि0मी0 दूर दारानगर गंज में थी और वह स्थान अब भी विदुर कुटी के नाम से प्रसिद्ध है। द्रौपदी के चीर हरण के समय विदुर जी ने दुर्योधन को समझाया था कि भक्त, सती व अपने परिजनों का निरादर नहीं करना चाहिए। इस बात पर दुर्योधन ने भरी सभा में उनका अपमान किया था तब विदुर जी उठकर अपनी कुटिया में दारानगर गंज आ गए थे। जुए में छल से हारने के बाद पांडव हस्तिनापुर त्यागकर सर्वप्रथम विदुर जी की कुटिया में गए जिससे कि कोई समाधान विदुर जी बताएँ। दो रात विदुर जी के यहाँ रुके। उन्होंने उन्हें गुरु द्रोणाचार्य के आश्रम सैन्यद्वार (सैन्द्वार) में जाने का सुझाव दिया और कहा कि द्रोणाचार्य दुर्योधन के गुरु हैं अतः वह कोई उपाय अवश्य ही बता सकते हैं। पाँचों पांडव जब द्रोणाचार्य के आश्रम गये तब द्रोणाचार्य को दुर्योधन का भय सताने लगा कि कहीं दुर्योधन को पता न चल जाए और वह आ धमके और विदुर की भाँति मुझे भी अपमानित न करे। उस समय पूरब-उत्तर-दक्षिण मे बहुत बड़ा वन क्षेत्र था। तब पांडव द्रौपदी को लेकर वन को निकल आये। आज जो वर्तमान समय में ग्राम इस्माईलपुर में जहाँ बिजनौर जिले का एक मात्र बी0टी0सी0 विद्यालय भी है और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री स्व0 तेजपाल सिंह के सुपुत्र पंकज चौधरी का प्रसिद्ध सरिया फ्रफ़ैक्ट्री भी है जहाँ उस समय वन था यहाँ आज चहला व इस्माईलपुर ग्राम के मध्य एक माई आश्रम भी है। इसी भूमि पर पांडवों ने द्रौपदी के साथ निवास किया था। माता द्रौपदी को वन देवी कहा जाता था। युधिष्ठिर किसी भाई को माता द्रौपदी की रक्षा के लिए छोड़कर विदुर जी से मंत्रणा करने के लिए बड़े गोपनीय ठंग से जाया करते थे। इसी स्थान को नकुल-सहदेव माई वन कहते थे और माता द्रौपदी को वन-देवी व माई कहते थे। कुछ वनवासी लोग भी माता द्रौपदी को माई के नाम से पुकारते थे। इन्होंने 13 दिन इसी स्थान पर विश्राम किया और अपना विचार मंथन भी किया। अतः यह स्थान माई के मंदिर के नाम से आज भी प्रसिद्ध है।


पूरे भारत देश में अन्य देवी देवताओं के मंदिर हैं परन्तु माई का कोई मंदिर यहाँ के अलावा और कहीें नहीं है। लगभग चार हजार वर्ष तक इस का नाम इतिहास के पन्नों से भी लुप्त रहा। इस स्थान के चारों ओर रेत के टीले व रेतीला जंगल वन बन गया अर्थात् यह स्थान रेत आदि से ढक गया। प्राकृतिक हलचल, आपदाओं आदि के बाद भी इस स्थान ने अपना अस्तित्व नहीं खोया। इस स्थान पर बाबा भगत गोपाल नाथ आ गए। आज से लगभग 600 वर्ष पूर्व की बात है कि हरियाणा के झज्जार स्थान से
महात्मा गोपाल नाथ जी अपनी मंडली के साथ हरिद्वार आ रहे थे। ये महात्मा बस्ती में नहीं रुकते थे। जंगल में रुकते थे। वे इसी स्थान पर रात्रि में रुकने के लिए गये। बहुत सी गउ माताएँ भी उनके साथ थीं। कहा जाता है कि उन्हें यहाँ देवी ने उन्हें स्वप्न में दर्शन दिए और कहा कि आज यह वन आबाद हो चुका है और इस्माईलपुर, चहला, मदारीपुर व बिराल आदि गाँव यहाँ बस चुके हैं इसलिए अब मेरी रक्षा हो सकेगी अतः मुझे जागृत करो। 

माई आश्रम की कुछ झलकियाँ =

माई आश्रम, इस समय (इसके पीछे माई वन भी है)
६०० साल पुराना खण्डहर  जो अब भी विद्यमान है। 
इस आश्रम में नीचे अंडर ग्राउण्ड बिल्डिंग का रास्ता यहाँ से जाता है 
लखोरी ईंटों से बना प्राचीन कुआँ जिससे पानी पिलवाया जाता था



(क्रमशः)

माई आश्रम भाग - २ के लिए क्लिक करें



आपका अपना 
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

बुधवार, 30 नवंबर 2016

मृत्यु क्या है - भाग २

अब यह तो निश्चित है कि आत्मा अजर अमर है और वर्तमान शरीर को छोड़कर आत्मा कर्मानुसार अन्य लोकों को गमन कर, जन्म ले अन्य जीवन यात्रा पूर्ण किया करता है। परन्तु यह शरीर क्या है और किस रूप में आत्मा इस लोक से जाती है?


प्रश्न उठता है कि शरीर कितने हैं और कैसा संघटन है  उनका?

उत्तर: जीवात्मा के शरीर तीन प्रकार के होते हैं -

१- स्थूल शरीर - दस प्राण (प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान, देवदत्त, कूर्म, कृकल, धनंजय व नाग), दस इन्द्रियाँ (आँख, नाक, कान, जिव्हा, त्वचा, हाथ, पैर, वाणी, उपस्थ व पायु), मन, बुद्धि, चित्त व अहंकार । यह चौबीस तत्व व पच्चीसवां जीवात्मा।

२- सूक्ष्म शरीर - पांच तन्मात्राएँ, पाँच प्राण(प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान), पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, मन व बुद्धि। ये १७ तत्व व अट्ठारहवाँ जीवात्मा ।

३- कारण शरीर- मन ज्ञान के लिये व प्राण प्रयत्न के लिए व तीसरा आत्मा।

यह जो लोक में हमें शरीर दिखता है यह स्थूल शरीर कहलाता है परन्तु आत्मा के और दो शरीर भी होते हैं, सूक्ष्म शरीर व कारण शरीर । स्थूल शरीर से विच्छेद (मृत्यु) के बाद जीवात्मा सूक्ष्म शरीर के द्वारा सर्वप्रथम यम नाम की वायु में प्रवेश करता है। इसीलिए लोक में सुनते हैं कि आत्मा यमलोक को चला गया। फिर इन्द्रादि वायुओं में भ्रमण कर अपनी पूर्व जन्म की स्मृति त्याग देता है। कहीं कहीं ये आत्मा सूक्ष्म शरीर में १३-१३ दिवस तक भ्रमण करती हैं और कुछ को तुरंत भी जन्म लेना पड़ता है तथा जीवन मुक्त आत्माएँ तो लाखों लाखों वर्ष तक स्वच्छंद भ्रमण अव्याहत गति से किया करती हैं परन्तु यह सब व्यवस्था कर्मानुसार है।


सूक्ष्म शरीर के भोगों को भोगने के पश्चात् आत्मा कारण लिंग में प्रवेश करती है तथा फिर अपने स्वाभाविक गुण ज्ञान व प्रयत्न के द्वारा मुक्ति में आनन्द का उपभोग करती है और परमात्मा को पा कर ब्रह्म उपाधि को प्राप्त कर लेती है। परन्तु यहाँ परमात्मा की संज्ञा परब्रह्म है। आत्मा कभी भी परमात्मा नहीं बनती।
किया कर्म निष्फल कभी नहीं जाता है कहा है -

अवश्यमेव भोक्तव्यम् कृतम् कर्मश्शुभाशुभम्

किये हुए कर्मों का फल भोगना ही होता है चाहे अशुभ हो या शुभ। अत: जब तक पाप या पुण्य जो भी पहले किया है उन सभी के फलों को भोग नहीं लेती वह आत्मा मुक्त नहीं हो सकती। उसे पुनः पुनः जन्म धारण करना ही पड़ेगा।

जन्मों जन्मों में प्रकृति के आवेशों में आ जाने के कारण आत्मा ज्ञान को भूल जाता है परन्तु योग के द्वारा उस की पहुँच धीरे धीरे मुक्ति तक हो जाती है।

अत: भाइयों बहनों योगी बनें, सदाचारी बनें, पापों से पृथक हो परमात्मा की भक्ति व जप यज्ञ आदि के साथ पूर्ण पुरुषार्थ करें। निस्वार्थ, निष्काम कर्म भी करें यदि अपने व अपनों के लिए स्वार्थी हैं हम तो परमार्थ भी करें। यहीं है वास्तविक जीवन तथा अन्त में निश्चित मुक्ति का आश्वासन।


आपका
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

सोमवार, 28 नवंबर 2016

मृत्यु क्या है - भाग -१

कुछ ऐसे तथ्य भी होते हैं जो हमारे तर्क से परे होते हैं और उन्हें खोजने की आवश्यकता होती है। वास्तव में मृत्यु के बारे में हम जैसा सोचते हैं वह उससे भिन्न पदार्थ है।


जैसा हम जानते हैं कि इस संसार में हर किसी के लिए मृत्यु आवश्यक है हम फिर भी इस बात से भागने कि कोशिश करते हैं और अपने को काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार में व्यस्त रखते हैं हम अपनी आने वाली मृत्यु के विषय में नहीं विचारते । यदि हम मृत्यु को विजय करना चाहें तो यह भी संभव है।  क्या आप इस तथ्य को जानते हैं? मैं आपको इसके बारे में कुछ बताऊंगा।


वास्तव में वैज्ञानिक और योगियों के लिए मृत्यु भयावह नहीं होती। एक ऋषि ने कहा है कि अज्ञान में मृत्यु और ज्ञान में सदैव जीवन है। यह ज्ञान कुछ कम मात्र में मैं आपको देने का प्रयास करूंगा।


माना एक मानव मरता है। जैसा हम जानते हैं कि शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना होता है - जल, वायु, अग्नि, आकाश और पृथ्वी. मृत्यु के बाद भी इन पञ्चतत्वों का शरीर देखा जा सकता है। हम यह नहीं कह सकते कि शरीर मर गया। शरीर नहीं मरा बल्कि इसने कार्य करना बंद कर दिया है। जीव विज्ञान के अनुसार शरीर के सारे अंग वैसे ही दिखाई देते हैं। लेकिन यहाँ पर हमारे विद्वान कहते हैं कि शरीर इसलिए कार्य नहीं कर रहा क्योंकि आत्मा ने इसे छोड़ दिया है। जब हम शरीर के बारे में सोचते हैं तो यह शरीर, भोजन जो इसने लिया था, तथा अन्य सहायक पदार्थ जैसे प्रकाश, ऊष्मा, वायु व जल की मदद से बना था और अब वे सारे परमाणु वैसे के वैसे ही शरीर में उपस्थित हैं। और जैसा कि परमाणु सिद्धांत के अनुसार कहा गया है कि परमाणु न तो नष्ट होता है और न ही बनाया जा सकता है, उस आत्मा को छोड़कर सभी परमाणु उपस्थित भी रहते हैं।


अब क्योंकि आत्मा अमर है। क्योंकि यह स्वयं भगवान ने वेद में कहा है । देखिये श्रीमद्भगवद्गीता में कृष्ण जी क्या कहते हैं -

वेदाविनाशिनं नित्यं य एनमजमव्ययम्।

भावार्थ:-हे पार्थ!  यह आत्मा अविनाशी, नित्य, अजन्मा व कभी न नष्ट होने वाला है।

यह शरीर को त्याग कर अन्य स्थान को गमन करती है। लेकिन वह आत्मा भी वह आदमी नहीं रह जाती ।
यदि हम आत्मा के अस्तित्व को स्पष्ट रूप से समझते  हैं तो हम यह नहीं कह सकते कि वह मर गयी। तो ए भाइयों बहनों आप ! मुझे बताओ कि कौन मरा?


वास्तव में इस शरीर को त्यागने के बाद आत्मा उन स्थानों और जन्मों में जाती है जहाँ पर परमात्मा ने निश्चित किया है और यह निश्चय उसी आत्मा के पूर्व कर्मों के अनुसार होता है। उसे किसी दूसरे स्थान पर जाना ही पड़ता है। इसलिए यह मृत्यु स्थान और शरीर का परिवर्तन है। और जब योग के द्वारा, हमें पता चलता है कि हम अपने पूर्व कर्मों के अनुसार जन्म लिया करते हैं तो हमें मृत्यु का भय नहीं रहता।
किसी एक स्थान पर रहने का समय निश्चित होता है और जब समय समाप्त हो जाता है तो आत्मा शरीर को त्याग देती है। इसलिए हमें मृत्यु से नहीं डरना चाहिए क्योंकि यह हमें समय से पहले नहीं आयेगी। इसलिए हमें अपने अच्छे कार्यों और उपासना आदि निर्भय होकर करनी चाहिए। जैसा कि सरदार भगत सिंह ने किया  व और बहुत से अन्य लोगों ने अपनी भारत माता की स्वतंत्रता के लिए जीवन दान देदिया। वह भी इस बात को जानते थे वरना कौन अपना जीवन दूसरों के लिए उत्सर्ग करता है।


हमारी पुस्तकें इस तथ्य की व्याख्या करती हैं। बहुत से तथ्य उपनिषदों में इस विषय में लिखे हैं। और मृत्यु को अज्ञान में बताया गया है। ज्ञान में सदैव जीवन बताया है इसलिए चलो अपने सत्य ज्ञान की वृद्धि करे यदि मृत्यु के पार जाना है।


हम इन तथ्यों को योग समाधि में भी साक्षात् कर सकते है।


क्रमशः


धन्यवाद
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

बंधन से मुक्ति : एक परिचय

आध्यात्मिक साधना में जो सब कुछ भूल जाता है  वह अपने आप को पा लेता है।  जब किसी बड़ी चीज़ के प्रति आकर्षण हो जाता है तो उससे छोटी वस्तु के प्रति विकर्षण निश्चित है।

जैसे अल्प आयु में बच्चों का आकर्षण खिलोने में होता है, मानसिक विकास होने पर उनका आकर्षण पुस्तकों से हो जाता है और खिलोनो से विकर्षण।

प्रश्न : आत्मा के साधक को क्या पाना है?
उत्तर : आत्मा को

प्रश्न :आत्मा क्या है?
उत्तर :चेतना है।  आत्मा से व्यक्ति जानता है  और जो नहीं जान पाता वह जड़ अनात्मा है।  पदार्थों का ज्ञान इन्द्रियों को होता है, इन्द्रियों का पदार्थों को नहीं।

प्रश्न: इन्द्रियाँ क्या हैं?
उत्तर: इन्द्रियां  जानने का साधन हैं।  चेतना के लुप्त हो जाने पर इन्द्रियां शांत हो जाती हैं।
आत्मा अमूर्त है, शरीर मूर्त अर्थात शरीर की प्रतिमा या मूर्ति बनायीं जा सकती है।

आत्मा से रहित शरीर में चेतना नहीं होती।  आत्मा अजन्मा, नित्य, शाश्वत और पुरातन है।  शरीर का नाश होने पर भी इसका नाश नहीं होता।  इसलिए आत्मा अथवा चेतना, जड़ अथवा अनात्मा वास्तविक दृष्टि से पृथक पृथक हैं।  स्पर्श, गंध, रूप, रस, शब्द आदि का निमित्त पाकर जीव को राग, द्वेष, मोह आदि विकार होते हैं।

विभाव, शक्ति, ममत्व एवम मिथ्याभाव आदि भाव ही बंध के कारण हैं। इन्हीं भावों से आसक्ति उत्पन्न होती है। बाहरी घटनाएं, वस्तुएँ , सुख, दुःख का निमित्त मात्र होती हैं।

मोह एवं आसक्ति से दु:ख सुख के भाव की प्रतीति एवं उनकी प्रबलता का बोध होता है।

जो आसक्ति एवं मोह को छोड़ देते हैं उन्हें हर्ष अथवा विषाद की परिस्थितियों में दु:ख सुख नहीं होता।
जिसको मोह रहता है उसे कारण मिलने पर या बिना कारण के भी केवल अपने संकल्प से दु:ख सुख का अनुभव होता रहता है। जीव के राग आदि भावों को निमित्त करके ही कर्म आत्मा से बंधते हैं कोई दूसरा हमें नहीं बाँधता अपितु हम अपने किये भावों के अनुसार उपार्जित कर्मों से बंधते हैं। राग द्वेष विकार मूलक भावों का अन्त हो जाए तो फिर कोई बन्धन नहीं होता।


द्वारा: विश्वपाल सिंह त्यागी
हल्ला नंगला
+918650209774



 आपका
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

रविवार, 27 नवंबर 2016

गीता सार

कर्म शक्ति से ऋषियों ने अपना जनम संवारा है।
मानव चोला मिला तुम्हें कोई गुण तुम्हारा है।


अज्ञानता का जग में फैला अँधेरा।
मोह माया ने मानव को घेरा।
स्वयं को भी न पहचान आया।
परमानन्द का न देखा सवेरा।

अपना अपना रट ये भ्रम तुम्हारा है।
कर्म शक्ति से ऋषियों ने अपना जनम संवारा है।

यहाँ जो होता है अच्छा ही होता है।
वैसा ही फल पाता है जो जैसा बोता है।
अपना किसे समझता है तू किसको रोता है।
प्रभु इच्छा से जीव यहाँ आता है और जाता है।
जिसको तुम मृत्यु कहते हो वह जन्म दुबारा है।
कर्म शक्ति से ऋषियों ने अपना जनम संवारा है।


तू न लाया साथ कुछ जग में न कुछ तूने दिया।
जो दिया उसने दिया जो लिया उससे लिया।
मिथ्या राम भय सिवा तूने अभागे क्या किया।
कुछ समय भी ध्यान उस परमात्मा को न किया।
जो हर समय हर हाल में तेरा सहारा है।
कर्म शक्ति से ऋषियों ने अपना जनम संवारा है।

इस नश्वर संसार में है कर्म की प्रधानता।
कर्म पूजा है तेरी, कर्म तेरी साधना।
अच्छे कर्मों से ही होगी शुद्ध तेरी आत्मा।
वह दयामय सब करेंगे पूरी तेरी कामना।
सन्मार्ग से प्रेरित प्राणी प्रभु को प्यारा है।
कर्म शक्ति से ऋषियों ने अपना जनम संवारा है।

नर में नारायण छुपा हुआ यह जान अपने आप में।
परम शक्ति का पुत्र ही तू जान अपने आप को।
काया माया में भरमाना छोड़ दे संताप को।
जिसका है उसको ही अर्पण कर दे अपने आप को।
भव सागर से तरने का ये ही एक सहारा है।
कर्म शक्ति से ऋषियों ने अपना जनम संवारा है।

सृष्टि में होता परिवर्तन दिन रात देखा है।
मेरा-मेरा करता है जो ये तो तेरा धोखा है।
आज जो तेरा अपना है कल ग़ैर का होता है।

तन मिट्टी बन जायेगा जिसको मल -मल धोता है।
अब तो ये स्पष्ट हुवा कुछ नहीं हमारा है।
ये संसार प्रभु का है और प्रभु हमारा है।
कर्म शक्ति से ऋषियों ने अपना जनम संवारा है।

मैं इस बड़े महान परिपूर्ण पुरुष को आदित्य जैसे स्वयंप्रकाश स्वरुप वाला अज्ञान व अन्धकार से परे मानता हूँ। उसको ही जानकर मनुष्य मृत्यु का अतिक्रमण करता है। अभीष्ट तक पहुँचने के लिए और कोई मार्ग नहीं है।

द्वारा :
विश्वपाल सिंह त्यागी
भा०ज० पा नेता
ग्राम नायक नंगला
8650209774




आपका
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

शनिवार, 19 नवंबर 2016

सतसंग क्या है?


सत्संग
धार्मिक पुरुषों में सत्संग शब्द का प्रयोग अकसर होता ही रहता है। मैं सत्संग से आ रहा हूँ, सत्संग में जा रहा हूँ, सब को सत्संग करना चाहिए आदि। सत्संग वाले वाक्य सुनते ही रहते हैं। सत्संग शब्द अपने में बहुत ही व्यापक अर्थ लिये हुए है। परन्तु इसका ज्ञान बहुत कम लोगों को है वे तो सभी धार्मिक सभाओं को सत्संग ही समझ लेते हैं। इसका अर्थ समझ लेना आवश्यक है। सत्संग में दो शब्दों का मेल है  अर्थात् सत्+संग । भावार्थ हुआ सत् की चर्चा। जहाँ सत् की चर्चा हो वहीं सत्संग माना जाता है।

अब सत् क्या है? यह जानना बहुत आवश्यक है। सत संसार में तीन ही तत्व हैं जो कि नित्य हैं अनादि हैं - परमात्मा, आत्मा (जीव) तथा प्रकृति। अत: जहाँ परमात्मा, आत्मा व प्रकृति की चर्चा होती हो उसे ही सत्संग कहना सार्थक है। तीनों तत्वों का कभी नाश नहीं होता अर्थात् अभाव नहीं होता है। सांख्य दर्शनानुसार निम्न कथन है कि -

नासतो विद्यते भावो, ना भावो विद्यते सत:।

अर्थात् असत से सत नहीं होता और सत का कभी नाश नहीं होता है। सांख्य दर्शन में चेतन को पुरुष शब्द से व्यक्त किया है तथा जड़ को प्रकृति शब्द से व्यक्त किया गया है।
पुरुष:- पुरुष तीन प्रकार के माने गए हैं -
१- निर्लिप्त पुरुष - परमात्मा
२- मुक्त पुरुष - आत्मा : अनेक आत्मा स्वरूप जीव (ईश्वरोपाधि)
३- बद्ध पुरुष - आत्मा : अनेक जीव (अविद्या से आच्छादित)
जड़ अर्थात् प्रकृति :- सत्व, रजस् व तमस् तीनों गुणों की साम्यावस्था प्रकृति है। इसकी दो अवस्थाएँ हैं - अव्यक्तावस्था तथा व्यक्तावस्था। अव्यक्त प्रकृति अर्थात् शुद्ध सत्व प्रधान या माया अदृष्टों (संस्कारों) के प्रभाव से तमोगुण का प्रभाव हट जाता है और प्रकृति में चांचल्य उत्पन्न होने लगता है तथा रजोगुण (क्रियाशीलता) के रहने के कारण अव्यक्तावस्था, व्यक्तावस्था(कार्य रूप प्रकृति में आने लगती है। अव्यक्तावस्था को कारण रूप प्रकृति (माया) तथा व्यक्तावस्था को कार्य रूप प्रकृति अर्थात् अविद्या भी कहा गया है।

सांख्य दर्शन में पुरुष द्वारा प्रकृति (माया) द्वारा जीवों के कल्याण हेतु सृष्टि के सृजन का वर्णन है। परमात्मा को पुरुष से व्यक्त किया है जिसके ज्योति लिंग या शिव लिंग अर्थात् महतत्व अर्थात् प्राण (आन्तरिक ऊर्जा) से कारण रूप मूल प्रकृति (पार्वती) से सृष्टि की उत्पत्ति की है। शिव लिंग का वास्तविक अर्थ, परमात्मा का सामर्थ्य है तथा प्रकृति को पार्वती भी कहा जाता है। परन्तु अज्ञानी व मूर्ख लोगों ने पत्थर के गोल टुकड़े को शिवलिंग मानकर जड़ पूजा आरम्भ कर दी है।

शिव अर्थात् कल्याणकारी परमात्मा ने अपने प्राण रूप लिंग अर्थात् सामर्थ्य से पार्वती रूप प्रकृति से जीवों के कल्याण हेतु सृष्टि का सृजन किया है। प्रकृति के शुद्ध सत्व अंश से बुद्धि तत्व की उत्पत्ति होती है तथा क्रमशः अहंकार, मन, पाँच ज्ञान इन्द्रियाँ व कर्म हेतु पाँच कर्मेन्द्रियाँ मनुष्य के लिए परमात्मा ने रचीं  तथा प्रकृति के तामसिक अंश से शब्द, स्पर्श, रूप, रस व गंध पांच तन्मात्राएँ तदुपरांत पाँच स्थूल महाभूत बनाए हैं।
उपरोक्त विवरण से विदित होता है कि परमात्मा, आत्मा व प्रकृति तीन अलग अलग सत्ताएँ नित्य व अनादि हैं। जीव (आत्मा) परमात्मा का अंश नहीं है क्योंकि परमात्मा सत्+चित्+आनन्द (सच्चिदानंद) है, जीव सत्+चित् है तथा तथा प्रकृति मात्र सत् है। परमात्मा निराकार, सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापक, विभु, दयालु, न्यायकारी, अज, अमर, सत्य, सर्वज्ञ, तथा सृष्टिकर्ता है तथा जीव अल्पज्ञ, जन्म -मृत्यु वाला, शरीरी, एकदेशीय तथा अल्प सामर्थ्यादि गुणों वाला है। अत: परमात्मा का अंश जीवात्मा नहीं हो सकता। प्रकृति जड़ है तथा सृष्टि का उपादान कारण है।

परमात्मा, आत्मा व प्रकृति के निर्भ्रांत ज्ञान की चर्चा ही वास्तव में सत्संग है। इसी में डुबकी लगा कर परमात्मा की भक्ति से मुक्ति के रास्ते पर चलना ही मनुष्य का मुख्य लक्ष्य होना चाहिये।
प्रस्तुति : रणधीर सिंह आर्य
(तहसील प्रभारी, भारत स्वाभिमान, चाँदपुर)
फोन: 9457531765

आपका 
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

शनिवार, 12 नवंबर 2016

योग का वास्तविक रूप भाग -३

भाइयों बहनों! योगी महान होता है वह पाप पुण्य कर्मों से रहित होता है। कहा भी है - 

कर्माशुक्लाकृष्ण: योगिनस्त्रिविधमितरेषाम्॥योग दर्शन।कैवल्यपाद।७॥

योगी का कर्म पाप पुण्य से रहित होता है, अन्य अयोगी व्यक्तियों का तीन प्रकार का होता है।
अर्थात् पुण्य, पाप व निष्काम कर्म।

अत: हम सभी को योग को अपनाना चाहिए। जैसा कि सभी को विदित है कि २२ जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है व हमारे देश में यह योग प्राचीन काल से ही जागृत रहा है व पनपता रहा है, भारतीय सरकार की ओर से भी योग की ड्रिल निर्धारित की गई है। अत: इस सर्वमान्य योग को सभी अपनाएँ व अपने जीवन में धन, ऐश्वर्य, उन्नति, सत्कामसिद्धि व सदाचार के साथ साथ अभूतपूर्व, अनदेखी, अनसुनी शक्तियों के स्वामी भी होवें। मात्र आसन की सिद्धि होने पर ही सर्दी-गर्मी, भूख-प्यास व संकल्प -विकल्प रूप द्वन्द्वों का अभिघात समाप्त हो जाता है व जीवन शांतिमय, सुखमय बन जाता है।

प्राणायाम के विषय में यदि विचारें तो यह प्राणायाम मानव को बल, स्वास्थ्य, ज्ञान सिद्धि आदि के साथ साथ सूक्ष्म दृष्टि व सभी आठ चक्रों में ऊर्जा स्तर को ऊँचा कर देता है। प्राणायाम सिद्ध योगी दूर की वार्ताएँ व भविष्य की वार्ताएँ भी सहज रूप से जानने लगता है। कुछ मुख्य प्राणायाम - कपालभाति, सूर्य भेदी, चंद्र भेदी, भस्त्रिका, बाह्य वृत्ति, आभ्यंतर वृत्ति, स्तम्भ वृत्ति, अनुलोम विलोम, उज्जायी, भ्रामरी व उद्गीथ आदि हैं।
योग गुरु बाबा रामदेव जी का एक वचन है कि-
"अनुलोम विलोम से मस्तिष्क रूपी ड्राइवर फ़िट व कपाल भाति से उदर रूपी इंजन फ़िट तो शरीर रूपी गाड़ी भी फ़िट।"

इस प्रकार :
प्रत्याहार - इन्द्रिय संयम
धारणा- संकल्पों के आधार पर विषय विशेष पर श्रम करने की क्षमता प्राप्त कर लेते हैं और धारणाओं में लय होना प्रारंभ कर देते हैं।
 ध्यान करते हुए समाधि में भी लय होना शुरू हो जाते हैं। समाधि अवस्था में अनसुलझी वार्ता व संदेह स्पष्ट हो जाते हैं और परमात्मा को स्पष्ट रूप से जान लेते हैं, ईश्वर का साक्षात्कार हो जाता है।

ब्रह्मचारी कृष्णदत्त जी महाराज ने कहा है कि"*आत्मा स्वतः ज्ञानी है  और जन्म जन्मांतरों के प्रकृति में आवेशों में आने के कारण वह ज्ञान भूली रहती है व प्राणायाम के निरंतर अभ्यास के द्वारा मल, विक्षेप व आवरणों के लगातार नष्ट होते जाने के कारण आत्मा का ज्ञान उद्बुद्ध होना प्रारंभ हो जाता है*।"
भगवान वेद में कहते हैं-

ओ३म् आत्मने मे वर्चोदा वर्चसे  पवस्वौजसे मे वर्चोदा वर्चसे पवस्वायुषे मे वर्चोदा वर्चसे 
पवस्व विश्वाभ्यो मे प्रजाभ्यो वर्चोदा वर्चसे पवेषाम्॥यजुर्वेद।७।२८॥

योग विद्या के बिना कोई भी मनुष्य पूर्ण विद्या वान नहीं हो सकता और न पूर्ण विद्या के बिना अपने स्वरूप व परमात्मा का ज्ञान कभी होता है और न इसके बिना कोई राजा, न्यायाधीश सत्पुरुषों के समान प्रजा की रक्षा कर सकता है इसलिए सब मनुष्यों को उचित है कि इस योग विद्या का सेवन निरंतर किया करें।

अत: यदि जीवन में पूर्ण ज्ञान, स्वास्थ्य, नीरोगता, धन, ऐश्वर्य, विद्या, यश, सुख, शांति, सिद्धियाँ व चमत्कारिक बल आदि की इच्छा है तो अवश्य ही इस महान योग को अपनाएँ जिसे पाकर मानव भगवान राम व भगवान कृष्ण सरीखा न जाने क्या से क्या बन जाता है, यह सत्य है।



आपका अपना
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

भारतीय संस्कृति व सभ्यता


किसी भी राष्ट्र की श्रेष्ठता उस राष्ट्र की संस्कृति एवं सभ्यता से प्रमाणित होती है। हम भारतीय भी अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को श्रेष्ठ बताते हैं और है भी। परन्तु दुर्भाग्य से जब हमारे अधिकतर नेता तथा विद्वान कहे जाने वाले व्यक्ति कहते हैं कि हमारी संस्कृति ५००० वर्ष पुरानी है। तब बड़ा ही कष्ट होता है कि क्या हमारी संस्कृति ५००० वर्ष पुरानी है या अरबों वर्ष पुरानी। हम जब किसी भी उत्सवादि के अवसर पर संकल्प मंत्र पढ़ते हैं जिसकी गणनानुसार वर्तमान वर्ष का मान १,९६,०८,४३,११७ वर्ष का बैठता है जिससे पता चलता है कि हमारी संस्कृति इतने वर्षों पुरानी है। अत: संस्कृति शब्द की उत्पत्ति के बारे में जानना आवश्यक है -

संस्कृति =सम्यक+कृति

सम उपसर्ग पूर्वक कृ धातु से भूषण अर्थ सुट का आगम करके त्किन प्रत्यय करने से संस्कृति शब्द बनता है। इसका अर्थ है -
भूषण भूत सम्यक् कृति
                        
अर्थात् - सम्यक् ज्ञानानुसार कृति अर्थात् सम्यक् विचार पूर्ण कार्य।

अत: श्रेष्ठ विचारों और कर्मों की परम्परा का नाम संस्कृति है। चूंकि सम्यक् ज्ञान का अर्थ है परम पुरुष (परमात्मा) द्वारा अवतरित ज्ञान अर्थात् वेदानुसार ज्ञान। वेद सम्मत विचार तथा तदानुसार कर्म ही वैदिक अथवा भारतीय संस्कृति है और यह ही मातृ संस्कृति भी कहलाती है। भारत में वेदानुसार कर्म करने की परम्परा रही है इसीलिए इसी वैदिक संस्कृति को ही भारतीय संस्कृति कहते हैं। भारतीय अथवा वैदिक संस्कृति के किसी अंश को जो किसी विशेष क्षेत्र में प्रचलित है उस स्थान विशेष की संस्कृति कहते हैं ।
सभा में साधुता को सभ्यता कहा गया है अर्थात् श्रेष्ठ आवास, वस्त्र, आभूषण, भाषा व श्रेष्ठ प्रकार के रहन सहन की परम्परा का नाम सभ्यता है।

'एक महात्मा का प्रसाद' नामक पुस्तक के अनुसार प्राकृतिक विधान के अनुरूप संस्कार की पद्धति ही संस्कृति है और उसी के किसी अंश को सभ्यता कहते हैं।

संस्कृति अनुभव जन्य ज्ञान के आधार पर निर्भर है। अनुभव जन्य ज्ञान नित्य है इसीलिए संस्कृति भी नित्य है। बुद्धि जन्य ज्ञान के आधार पर निर्भर होने के कारण तथा बुद्धि जन्य ज्ञान परिवर्तन शील होने के कारण सभ्यता अनित्य एवं परिवर्तन शील होती है।

सभ्यता शरीर के मनोविकारों की द्योतक है जबकि संस्कृति आत्मा के अभ्युत्थान की प्रदर्शिका है। सभ्यता का उत्थान मानव को प्रकृति वाद की ओर ले जाता है जबकि संस्कृति मानव को अन्तर्मुखी करके उसके सात्विक गुणों को प्रकट करती है।

'Civilization is an expression of Flesh while Culture is manifestation of Soul.'

परन्तु मनुष्य आज अधिक से अधिक सभ्य बनने में लगा हुआ है अर्थात् शारीरिक सुख के साधन जुटाने में लगा हुआ है, भोगने में लगा हुआ है तथा सभ्य कहलाना चाहता है। वह आत्मा के उत्थान को भूल गया है तथा सुशिक्षित पशु बन गया है।

हमें ये बातें जान लेनी चाहिएं कि सभ्यता का शारीरिक आवश्यकताओं के साथ सम्बन्ध है और संस्कृति का आत्मा के सात्विक गुणों के साथ। जितना ही हमारी सभ्यता हमें सात्विक बनाने में सहायक बनेगी उतना ही हम संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएँगे।

हमें जाना है आत्मिक उत्कर्ष की ओर जिसमें भौतिक आवश्यकताओं की कमी प्रधान साधन है। आवश्यकताओं की कमी ही समाज की विषमताओं को दूर कर सकती है और यहीं मानव समाज में शान्ति की स्थापना कर सकती है।

सादा जीवन उच्च विचार हमारा आदर्श होना चाहिए।

[प्रस्तुति  : श्रीमान रणधीर सिंह आर्य (तहसील प्रभारी, चांदपुर तहसील, जिला बिजनोर)]

(फोटो : १. रणधीर सिंह आर्य २, ३ - आचार्य जी व ब्रह्मचारी जी  ( ताजपुर गुरुकुल से) ४. स्वामी अग्निवेश जी योगाचार्य (कानपुर )


आपका अपना 
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

योग का वास्तविक रूप भाग २

योग का वास्तविक रूप 

भाग २

गतांक से आगे -

हमने पुरानी पोस्ट में सत्य बोलने के फल को जाना अब अहिंसा के विषय में जानते हैं।  यदि हम दया करते हैं मन, वचन व कर्म से तो परिपक्व अवस्था में अर्थात अहिंसा के सिद्ध हो जाने पर भयंकर प्राणी भी हमारे सामने नत मस्तिष्क हो जाया करते हैं।  एक बार माता गार्गी बहुत कम अवस्था में अपने गुरुकुल से भयंकर वनों में चली आयीं।  उनके गुरु ने जब देख लिया कि गार्गी गुरुकुल में नहीं हैं तो वे उनको ढूंढने के लिए वन में आ गए।  उन्होंने देखा कि गार्गी एक पेड के नीचे सामवेद के मन्त्रों को जटा पाठ, घन पाठ व माला पाठ आदि विधियों से गा रहीं हैं तथा भयंकर हिंसक जीव जंतु व विषधर सर्प उनके गायन को सुनने के लिए उनके समीप पंक्ति बद्ध हैं।  तब ऋषि ने विचारा कि कितनी बलिष्ठ आत्मा है।  यह है इस योग की महिमा। 

महर्षि लोमश मुनि जब भी कदली वनों से होकर गुजरते थे, वनराज सिंह उनके चरणों में नतमस्तिष्क हुआ करता था।  उनकी अहिंसा सिद्ध थी।  अस्तेय का अर्थ है चोरी त्याग।  मन, वचन व कर्म से हर प्रकार की चोरी त्याग देना ही अस्तेय है।  महर्षि पतञ्जलि जी के योगदर्शन के अनुसार -

अस्तेय प्रतिष्ठायां सर्वरत्नोपस्थानम् ।।योगदर्शन ।साधनपाद ।३७ ।।

 अर्थात अस्तेय भाव के चित्त में पूरी तरह से प्रतिष्टित हो जाने पर योगी को समस्त उत्तम पदार्थो की प्राप्ति होने लगती है। 

ब्रह्मचर्य का अर्थ है जो ब्रह्म के तुल्य आचार विचार व्यवहार वाला अर्थात पूर्ण सदाचारी हो तथा उपस्थेन्द्रिय पर संयम रखने वाला हो।  जो व्यक्ति कण कण में प्रभु का व 'ओ३म्' शब्द का स्मरण करने वाला  हो वह ब्रह्मचारी  कहलाता है।  जब स्त्री व पुरुष का लिंगात्मक बोध भेद तिरोहित सा हो जाये तो समझ लेना चाहिए की ब्रह्मचर्य की प्रतिष्ठा पूरी तरह से हो गयी है।  इसी प्रकार अपरिग्रह का अर्थ है स्वत्वाभिमान व अत्यंत लोलुपता का त्याग। 
शौच - सत्य से मन और जल मृत्तिकादि से शरीर के अवयवों को शुद्ध रखना। 
संतोष - धार्मिक अचार व्यवहार से जो कुछ भी प्राप्त हो जाये उसी में संतुष्ट रहना। 
तप  - कष्टों को सहकार भी जिस शुभ कार्य को कर रहे हैं उसे पूर्ण किये बिना न छोड़ना तथा इंद्रियादिकों पर संयम रखना तप कहलाता है। 
ईश्वर प्रणिधान - हर समय 'ओ३म्' इस परमात्मा के नाम का स्मरण करना, जप करना तथा हर स्थल पर परमात्मा का भाव रखना। 
स्वाध्याय - अपनी अच्छाइयों व बुराइयों को विचारना व बुराइयों को छोड़ देना तथा आर्ष ग्रन्थों का अध्ययन तथा सदगुरु के शब्दों को विचारना । यह सब स्वाध्याय है। 
आसन - इस विषय में महर्षि पतञ्जलि जी ने  योगदर्शन में कहा है -

स्थिर सुखमासनम् ।।योगदर्शन ।साधनपाद ।४६।।
साधक को धारण-ध्यान आदि के लिए लम्बी अध्यात्म यात्रा पर निकलना होता है इसके लिए किसी भी आसन में लंबी अवधि तक बैठने का अभ्यास किया जाता है -

शरीर की जो स्थिति स्थिरता व सुखमयता से युक्त हो वह आसन कहलाती है।
कुछ मुख्य आसन इस प्रकार हैं -

पद्मासन, वज्रासन, शवासन, भुजंगासन, सर्वांगासन, हलासन, पश्चिमोत्तानासन व चक्रासन आदि आदि।


(क्रमशः )




आपका 
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

बुधवार, 9 नवंबर 2016

योग का वास्तविक रूप

ॐ 

योग का वास्तविक रूप

भाग १ 

भाइयों बहनों ! वैसे तो सभी लोग योग शब्द से परिचित हैं।  पुरातन काल से अब तक ऋषि मुनियों व साधु संतों ने, महर्षि पतञ्जलि के योगदर्शन से लेकर घरण्ड संहिता में समझाए हठ योग के तत्वों तक व आधुनिक रूप से विदेशों में प्रचलित योग के अनेक रूपों तक अलग अलग विधि से योग को समझाया है।  परन्तु योग वास्तव में क्या है इसको मैं अपने शब्दों में लिख रहा हूँ। 

योग अर्थात जुड़ाव, मिलान या जमा।  योग वह निधि है जिसको पाकर मानव मात्र शारीरिक, आत्मिक बल से परिपूर्ण, प्रसन्न वदन , शांत चित्त, संतुष्ट व शोभनीय बन जाए। 

योग अर्थात परमात्मा से मेल, ऐश्वर्य से मेल, शारीरिक/आत्मिक बलों से मेल, समाज से मेल तथा सदाचार व समस्त शुभ गुणों से मेल। 


योग के नाम पर आजकल उछलकूद, हठयोग, ध्यान मात्र आदि पद्धतियां  प्रचलित हैं परंतु पूर्ण योग की स्थिति में तो धन, ऐश्वर्य , सुबुद्धि, ज्ञान व विज्ञान आदि सब ही कुछ प्राप्त हो जाता है अतः इन पद्धतियों में अपूर्णता है।  यदि पूर्ण योग की स्थिति को जानना है तो हमें समाधि स्थिति तक पहुँच कर परमात्मा के दर्शन करने होंगे।  कहा भी है -

"परमात्मा को समाधिस्थ बुद्धि से जाना जाता है"-महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती

पूर्ण योग की स्थिति को समझने के लिए पहले महर्षि पतञ्जलि द्वारा बताये योग के आठ अंगों पर निगाह डाल लेवें -
१- यम (अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य)
२- नियम (शौच, संतोष, तप , ईश्वर प्रणिधान व स्वाध्याय)
३- आसन 
४- प्राणायाम 
५- प्रत्याहार 
६- धारणा 
७- ध्यान 
८- समाधि

यदि यम में से सत्य पर ध्यान दें तो हमें पता चलता है सत्य मानना , बोलना व सत्य  ही करना भी योग में प्रवेश करने का एक सोपान है।  यदि सत्य बोलें  व मानें तो धीरे धीरे हम उस स्थिति तक पहुँच जाते हैं कि हमारी वाणी भी सत्य सिद्ध होने लगती है अमोघ हो जाती है। 

महर्षि श्रृंगी जी ने ८४ वर्ष तक सत्य बोलने का अभ्यास किया था और महर्षि अत्रि मुनि जी ने १२० वर्ष तक।  महर्षि श्रृंगी जी की वाणी अमोघ थी वह जिसको कह देते थे  कि जा मृत्यु को प्राप्त हो जा तो उसे मृत्यु को प्राप्त हो जाना  पड़ता था।  महर्षि अत्रि मुनि जी महाराज यदि उड़ते पक्षी से कह देते थे कि इधर आओ तो उसे उनके पास आना ही पड़ता था। 


यह होता है सत्य का प्रभाव।  वेद में परमात्मा स्वतः कहते हैं-

"मैं सत्यवादी को सत्य सनातन ज्ञानादि धन को देता हूँ, मैं सत्पुरुष का प्रेरक, यज्ञ करने वाले को फल प्रदाता व इस संसार में जो कुछ भी है उसे बनाने व धारण करने वाला हूँ।  इसलिए मेरे स्थान पर मेरे सिवा और किसी को मन मानो मत`मत जानो मत पूजो। "

जब हम सत्य बोलना प्रारम्भ करते हैं तो प्रारम्भ में तो कष्ट होता है परंतु धीरे धीरे वाणी अमोघ हो जाती है व सत्य बोलना सुखदायक हो जाता है।

शेष अगले पोस्ट में

आपका 
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2016

गुरुओं को नमन

बाबा रामदेव जी को नमन


नमस्कार कल्याण स्वरुप नमस्कार हे प्रभु अनूप।
नमस्कार सब सुखों के दाता नमस्कार हे बुद्धि विधाता।
नमस्कार बल के भंडारा नमस्कार है बारम्बारा ।
नमस्कार सौ बार हमारा।

नमन करूँ गुरुदेव को दिया जीवन को सुलझाय।
आपा सुधरा उल्टा पथ अब सीधा बनता जाय।
उलटानंद था आज तक भवानंद का ज्ञान।
देकर मुझको किया है धन्य गुरूजी अमृत की खान।
अध्यात्म दिलाया दुरगति छीनी नाम है कृष्ण दत्त महाराज।


नमन करूँ अपने गुरुओं को जो जीवन मिलता जाय।
वेद ज्ञान को पाय के मैं मूरख रहा भरमाय।
लौट रहा वेदों की ओर ज्ञान फिर क्यों न भीतर आय।
देव दयानंद जी वैदिक पथ से चलने को समझाय।
दयानंद का पुत्र भवानंद अब क्यों न कहलाय।
१३ जनम बिताय के दिव्य जब दयानंद जी आय।

नमन करूँ गुरुदेव को रहे अंतर में अब छाय।
 ऋषि मुनियों को लेकर चले आदर्श रूप हैं भाई।
राम कृष्ण आदर्श थे अपने पुरा काल से अब तक।
माता मदालसा गार्गी और सीता बहनों की सरताज।
जाने ना था अब तक ये मन योग ज्ञान से पार।
किया जीवन जहाज किनारे ब्रह्मचर्य को धार।

आज श्रुति हो रही है मुदिता मैं रहा गृहस्थ में डोल।
पर कीर्तियाँ हैं फैल रहीं चहुँ दिशा चहुँ ओर।

जीवन माता पिता ने दिया किया बड़ा उपकार।
गुरुओं की किरपा बिना`बिना जीवन था निस्सार।


आपका अपना
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा 'भवानंद'
मेरा परिचय (अंग्रेजी में )

सोमवार, 10 अक्तूबर 2016

जाग रहा है भाग्य हमारा

जाग रहा है भाग्य हमारा

जाग रहा है भाग्य हमारा जाग रहा है भारत देश।
योग, यज्ञ, उपासना प्रभु की करने लगा है क्योंकि देश।
फिर से धन, ऐश्वर्य और ज्ञान हम पर हुआ मेहरबां है।
धर्म, अर्थ और काम मोक्ष की आस हमें ऐ नादाँ है।
सब कुछ हम पर है, हम सब कुछ हैं।
छूटा अज्ञान, अन्धकार, अशुभ  और क्लेश।
 जाग रहा है भाग्य हमारा जाग रहा है भारत देश।


बल अंतर का जाग चुका है बल शरीर में आया है।
आध्यात्मिकता व भौतिकता का मिलन हमें यूँ भाया है।
आज दूर यंत्रों से हों या न हों प्रेम घुमड़ कर छाया है।
कृपा प्रभु से आत्म विभोर हो ह्रदय हमारा गाता है।


जाग रहा है भाग्य हमारा जाग रहा है भारत देश।


आओ सभी इस परम पिता के लिए गीत मिल गायें।
दूर शत्रुता करके फिर से प्रभु शरण हो जाएँ।
बन जाने दो इस देश को फिर से विश्व गुरु ऐ यारों।
हो जाये निष्कंटक जिससे राज्य धर्म वैदिक का।


शंख, चक्र अपनाओ फिर से पद्म, गदा धारो तुम।
ऐ ब्रह्मचारी विष्णु रूप अपने को पहचानो तुम।


जाग रहा है भाग्य हमारा जाग रहा है भारत देश।


(स्वरचित)

See : जाग रहा है भाग्य हमारा जाग रहा है भारत देश also


See: Awaking Our Destiny  (In English)
आपका
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

सोमवार, 29 अगस्त 2016

संध्या

यह वह संध्या है जिससे ऋषि बन जाते हैं, जिससे देवता बन जाते हैं, विष्णु बन जाते हैं, शिव बन जाते हैं।  यह वह संध्या है जिसके प्रभाव से मानव भगवान राम और भगवान कृष्ण के जैसा हो जाता है।

अतः मित्रों नित्य प्रातः संध्या अवश्य करनी चाहिए।  संध्या में २१ मन्त्र होते हैं।

Everyone is suggested to wake up early and to perform Sandhya that has 21 hymns. Aadi Brahma himself has given it to his pupils. The same sandhya we can find in the Nitya Karm Vidhi of any publication of Arya Samaj as Brahma Yajyan. Unbelievable but true.

पूरी संध्या पढ़ें, यहाँ क्लिक करें। 
1. संध्या भाग १ 
2. संध्या भाग २
3. संध्या भाग ३ 

4. सिद्धियाँ
5. Sandhya Bhag 4 (in English) 


आपका अपना
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

सोमवार, 8 अगस्त 2016

कुछ निर्देश

निर्देश 1.
रात के चौथे प्रहरों में एक दौलत लुटती रहती है।
जो जागत है सो पावत है जो सोवत है सो खोवत है।


निर्देश  2.
भगवान भजन करने को जो प्रातः काल उठ जाता है।
आनंद की वर्षा होती है जीवन में वह सुख पाता है।


-आदरणीय विश्वपाल जयन्त 'आधुनिक भीम, (भारत) की पुस्तक 'अनमोल हीरा' से साभार



यही बात ऋग्वेद में एक मन्त्र का अर्थ करते हुए स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने कही है -
 
निर्देश  3. 
ॐ जिम्हश्ये चरितवे मघोन्या भोगय इष्टये राय उ त्वम्
दभ्रं पश्यद्भ्य उर्विया विचक्ष उषा अजीगर्भुवनानि विश्वा।।
ऋग्वेद ।।मण्डल १ ।सूक्त ११३ ।मन्त्र ५ ।। 
 
भावार्थः  जो लोग रात्रि के चतुर्थ प्रहर उठकर शयन पर्यन्त समय को व्यर्थ नष्ट नहीं करते वे सुखों को प्राप्त होते हैं, अन्य नहीं।

तथा 
निर्देश  4. 
ॐ प्रति मे स्तोम मदितिरजगृभ्या त्सूनुं न माता हृद्यं सुशेवम् ।
ब्रह्म प्रियं देवहितं यदस्त्यहम् मित्रे वरुणे यन्मयोभुः ।। 

ऋग्वेद ।।मण्डल 5 ।सूक्त 42 ।मन्त्र 2 ।। 

भावार्थः  अच्छे प्रकार स्तुत परमात्मा अपने उपासक पर ऐसे कृपा करता है जैसे माता अपने नवजात शिशु पर। 
 
 
आपका अपना 
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा
 

बुधवार, 20 जुलाई 2016

भारतीय सरकारों से निवेदन

भारतीय सरकारों से निवेदन 
यदि श्रीमद भगवद् गीता के अनिवार्य अध्ययन की व्यवस्था तथा फौजियों के परिवार के भरण पोषण, नौकरी आदि की गारन्टी सरकार फौजियों को दे दे।  तो एक फौजी ५०-५० आतंकियों पर भारी पड़ेगा।  यह मेरा निश्चित मत है।

हनुमान जी, पितामह भीष्म, लक्ष्मण, चन्द्रगुप्त, शिवाजी  आदि सभी एक सैनिक भी थे।  युद्ध से पहले तत्त्व ज्ञान (आत्मा, परमात्मा, पुनर्जन्म व कर्म सिद्धांत - ब्रह्मज्ञान) की व्यवस्था की जाये व उन्हें पारिवारिक भविष्य की चिंता से मुक्त कर दिया जाए तो एक सैनिक भी शेर की भाँति होगा।

आपका अपना 
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

मंगलवार, 12 जुलाई 2016

हमारा उपकार

संसार में उसी का जीवन उच्च है जो किसी का हो जाता है।  जो किसी का नहीं होता वह संसार में अधूरा बना बैठा रहता है।  देखो ! जब तक ज्ञान रूपी अग्नि में आत्मा ने स्नान नहीं किया, अपने दोषों को भस्म नहीं किया तब तक आत्मा परमात्मा से विमुख ही रहता है।  इसी प्रकार हमें अपने को ज्ञान रूपी अग्नि में भस्म करना है।  जब हम ज्ञान के हो जाते हैं तो हमारा स्वरुप देवताओं के समक्ष आ जाएगा। और इसके बिना हम किसी का उपकार भी न कर पाएंगे।  बिना उपकार किये हमारा उपकार कभी भी न हो पाएगा।  



Read This Post in English

सोमवार, 4 जुलाई 2016

जाग रहा है भारत देश

जाग रहा है भाग्य हमारा जाग रहा है भारत देश।
योग, यज्ञ, उपासना प्रभु की करने लगा है क्योंकि देश।
फिर से धन, ऐश्वर्य और ज्ञान हम पर हुआ मेहरबां है।
धर्म, अर्थ और काम मोक्ष की आस हमें ऐ नादाँ है।


सब कुछ हम पर है, हम सब कुछ हैं।
छूटा अज्ञान, अन्धकार, अशुभ  और क्लेश।

जाग रहा है भाग्य हमारा जाग रहा है भारत देश।


बल अंतर का जाग चुका है बल शरीर में आया है।
आध्यात्मिकता व भौतिकता का मिलन हमें यूँ भाया है।
आज दूर यंत्रों से हों या न हों प्रेम घुमड़ कर छाया है।
कृपा प्रभु से आत्म विभोर हो ह्रदय हमारा गाता है।


जाग रहा है भाग्य हमारा जाग रहा है भारत देश।


आओ सभी इस परम पिता के लिए गीत मिल गायें।
दूर शत्रुता करके फिर से प्रभु शरण हो जाएँ।
बन जाने दो इस देश को फिर से विश्व गुरु ऐ यारों।
हो जाये निष्कंटक जिससे राज्य धर्म वैदिक का।


शंख, चक्र अपनाओ फिर से पद्म, गदा धारो तुम।
ऐ ब्रह्मचारी विष्णु रूप अपने को पहचानो तुम।


जाग रहा है भाग्य हमारा जाग रहा है भारत देश।


(स्वरचित)


आपका
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

शनिवार, 2 जुलाई 2016

योग विद्या व वेद

योगी लोग मधुर प्यारी वाणी से योग सीखने वालों को उपदेश करें और अपना सर्वस्व योग ही को जानें तथा अन्य मनुष्य वैसे योगी का सदा आश्रय किया करें।यजुर्वेद।।७।११।।


हे योग की इच्छा करने वाले ! जैसे शमदमादि गुणयुक्त पुरुष योगबल से विद्याबल की उन्नति कर सकता है, वही अविद्या रूपी अंधकार का विध्वंस करने वाली योगविद्या सतजनों को प्राप्त होकर जैसे यथोचित सुख देती है वैसे आपको दे।यजुर्वेद।।७।१२।।



शमदमादिगुणों का आधार योगाभ्यास में तत्पर योगी-जन अपनी योगविद्या के प्रचार से योगविद्या चाहने वालों का आत्मबल बढ़ाता हुआ सब जगह सूर्य के सामान प्रकाशित होता है। यजुर्वेद।।७।१३।। 
आपका अपना 
अनुभव शर्मा

गुरुवार, 2 जून 2016

सुविचार भाग 4

पशु के लिए झूंठ बोलने वाला पाँच, गाय के लिए दस, घोड़े के लिए सौ, व मनुष्य के लिए झूंठ बोलने वाला अपनी 100 पीढ़ियों को नरक में धकेलता है।  सोने के लिए झूंठ बोलने वाला भूत व भविष्य की सभी पीढ़ियों को नरक में गिराता है।  
पृथ्वी व स्त्री के लिए झूंठ बोलने वाला अपना सर्वनाश ही कर लेता है अतः आप भूमि अथवा स्त्री के लिए कभी भी झूंठ न बोलें।  
-विदुर नीति 

हे विद्वान मनुष्यों तुम लोग जिस वेद जानने वाले परमेश्वर ने वेद विद्या प्रकाशित की है उसकी उपासना करके उसी वेद विद्या को जानकर और क्रिया काण्ड का अनुष्ठान करके सब का हित संपादन करना चाहिए क्योंकि वेदों के विज्ञानं के बिना तथा उसमे कहे जो काम हैं उनके किये बिना मनुष्यों को कभी सुख नहीं हो सकता वेद विद्या से जो सबका साक्षी ईश्वर देव है उसको सब जगह व्यापक मानकर नित्य धर्म में रहें।
- यजुर्वेद।2।21

जो हवि अच्छी प्रकार से शुद्ध किया हुआ यज्ञ के निमित्त अग्नि में छोड़ा जाता है वह अंतरिक्ष में वायु जल व सूर्य की किरणों के साथ मिलकर इधर उधर फैलकर आकाश में ठहरने वाले सब पदार्थों को दिव्य करके अच्छी प्रकार प्रजा को सुखी करता है।  इससे मनुष्यों को उत्तम सामग्री और उत्तम उत्तम साधनों से उक्त तीन प्रकार के यज्ञ का नित्य अनुष्ठान करना चाहिए।  

- यजुर्वेद।2।22


इस पोस्ट को अंग्रेजी में पढ़ें




My Blogs:

E-Mail: anubhavsbgi@gmail.com

WhatsApp : 9634053977
Call : 9639277229

रविवार, 29 मई 2016

सुविचार भाग 3

१. निम्न श्रेणी के लोगों के द्वारा विघ्नों के भय से कार्य आरम्भ नहीं किया जाता।  मध्यम श्रेणी के लोग कार्य आरम्भ करके विघ्नों द्वारा विरोध होने पर रुक जाता है।  जो उत्तम श्रेणी के लोग हैं वे विघ्नों के द्वारा बार - बार बाधा डाले जाने पर काम को बिना पूरा किये नहीं छोड़ते।  - भर्तृहरि 
जिस कार्य को भी करो पूर्णता से करो।  ब्रह्मचारी कृष्ण दत्त (पूर्व श्रृंगी ऋषि )

२. शरीर तीन प्रकार के होते हैं -
१. स्थूल २. सूक्ष्म ३. कारण 
१. यह २४ तत्वों से मिल कर बना  है - पांच ज्ञानेन्द्रियाँ, पांच कर्मेन्द्रियां, दस प्राण, मन, बुद्धि, चित्त एवं अहंकार।  
२. पांच ज्ञानेन्द्रियाँ, पञ्च तन्मात्राएँ (अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी व आकाश की), पांच प्राण, मन व बुद्धि। (१७)
३. मन व प्राण।  (२)


३. रूद्र कहते हैं जो रुलाने वाला है अर्थात प्राण। 
प्राण  दस होते हैं - प्राण, अपान , व्यान, उदान , समान , देवदत्त, धनञ्जय, कूर्म, कृकल व नाग। 
मृत्यु से पार होने को यम कहते हैं।  जो मृत्यु को विजय कर लेता है  उसे यमराज कहते हैं।
यमाम ब्रह्मा अज्ञान रूप अन्धकार को त्यागना ही मृत्यु को विजय करना है।


४. जल में प्रभु की ज्योति विद्यमान रहती है।  हे ज्योति स्वरुप मेरे अंतर में दिव्य ज्योति फैलाओ , कर्म योग का तत्व समझा कर नर तन सफल बनाओ।


. इस पृथ्वी पर जो कि सातवीं श्रेणी का स्वर्ग कहलाता है कर्म ही महान है।  व कर्मों के बिना काम व अर्थ सिद्ध नहीं होता है।  माना एक सदस्य शाम के समय भूखा घर आये और घर वाले उसे मात्र बातें और तर्क कुतर्क सुना कर उस से सोने को कहें तो यह उस के लिए दुश्वार होगा।  परन्तु यदि कर्म करके उसे भोजन बन कर दें तो उसे नींद स्वतः ही आ जाएगी।




 इस पोस्ट को अंग्रेजी में पढ़ें 



आपका अपना
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

सुविचार भाग २

हिन्दू धर्म :


सनातन अर्थात जो पहले से ही है और वैदिक अर्थात वेदो के अनुकूल। इसलिए यह वह धर्म है जो कि ऋषि मुनियों के द्वारा माननीय है। वैदिक और सनातन दोनों शब्द एक ही धर्म को इंगित करते हैं। स्वामी दयानन्द ने उसी पुराने धर्म को प्रतिपादित किया है। धर्म मानव की इंद्रियों में सन्निहित रहता है। अतः धर्म एक ही होता है अनेक नहीं। वाणी से सत्य बोलना धर्म व असत्य बोलना अधर्म है। आँखों से सुदृष्टि पात करना धर्म व कुदृष्टि पात करना अधर्म है। यही धर्म की मूल परिभाषा है । हिन्दू धर्म सनातन वैदिक है अतः सर्वश्रेष्ठ है। मूर्ति पूजा सही नहीं क्यूंकि यजुर्वेद में कहा है 'न तस्य प्रतिमाSस्ति' तो फिर ये मूर्तियां परमात्मा की नहीं। हाँ परमात्मा के अनन्त गुणों मे से कुछ का ज्ञान तो कराती हैं। धर्म तो परमात्मा ने सृष्टि के प्रारम्भ में ही मानव जाति के कल्याण के लिए वेद द्वारा उपदेश कर दिया था 1,96,08,53,116 वर्ष पहले। यजुर्वेद के 40 वें अध्याय का ये मन्त्र - 'अन्धन्तमः प्रविशन्ति येSसम्भूतिमुपासते .............' कहता है कि नाशवान अर्थात जगत के पदार्थ व अविनाशी अर्थात प्रकृति, परमात्मा व आत्मा इनको उचित रूप से मान इनकी पूजा अर्थात संग, सदुपयोग व प्रार्थना आदि करने से ऐशवर्य व मुक्ति दोनों प्राप्त कर सकते हैं अन्यथा नरक में गति है। मूर्तिपूजक इस मन्त्र का अर्थ सही प्रकार से न समझ सके। 






आपका अपना


ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा 'भवानन्द'
free counters

फ़ॉलोअर